{"_id":"57acd0d84f1c1b0445ee5dca","slug":"the-family-members-were-sleeping-in-the-house-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के सदस्य सोते रहे और घर में हो गई चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार के सदस्य सोते रहे और घर में हो गई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव पासी का पुरवा (बारीगांव) में चोरों ने एक मकान और नलकूप में हाथ साफ किया। परिवार के सदस्य सोते रहे और चोर माल समेटकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
राजेंद्र पासी एक ईंट भट्ठे में मुनीम है। बताया कि बुधवार रात वह मकान के बाहर सो रहा था। अन्य सदस्य मकान के भीतर सोए हुए थे। रात में चोर घर की छत में चढ़ने के बाद जीने के रास्ते से अंदर घुसे।
बक्सों से छह हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर एक बक्सा भी उठाकर ले गए जो सुबह गांव के बाहर रामराज पासी के खेत में पड़ा मिला।
गृहस्वामी के मुताबिक चोर करीब दो लाख रुपये का माल ले गए हैं। वहीं, गांव के ही मंगली पासी के खेत में लगे नलकूप में भी चोर पहुंचे और यहां से नलकूप का सामान, जीन पाइप और पांच बैट्री उठा ले गए।
विज्ञापन
मंगली ने बताया कि चोरी गई बैट्री चार्जिंग के लिए लगी हुई थीं।
भीतरगांव चोकी इंचार्ज महेश यादव ने बताया कि राजेंद्र पासी के घर हुई चोरी की घटना में उसके किसी नजदीकी का हाथ होने की संभावना लगती है।
बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इधर, चौकी क्षेत्र के पासीखेड़ा गांव निवासी अनुराग शुक्ला के यहां बीती 3 जुलाई की रात हुई चौदह लाख रुपये की चोरी को पुलिस अभीतक नहीं खोल पाई है। घटना का खुलासा न होने से गांवालों में रोष व्याप्त है।