{"_id":"5900d5814f1c1b9d65c0e1e0","slug":"the-body-of-missing-woman-found-dead-in-the-well-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती का शव संदिग्ध हालात में कुएं में पड़ा मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवती का शव संदिग्ध हालात में कुएं में पड़ा मिला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के भसड़ा गांव से 10 दिन पूर्व लापता एक युवती का शव को बुधवार को गांव के बाहर एक कुएं में संदिग्ध हालत में मिला। परिवारीजनों ने फिलहाल किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
भसड़ा गांव निवासी गुरुप्रसाद की पुत्री अनीशा (20) 15 अप्रैल को घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिवारीजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस मामले में 16 अप्रैल को टांडा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई।
इस बीच बुधवार सुबह शौच के लिए गांव के बाहर स्थित बाग की तरफ गए कुछ लोगों ने दुर्गंध महसूस किया। इसके बाद वे सब बगल स्थित एक कुएं की तरफ गए तो वहां अंदर शव पड़ा हुआ था। कुछ देर में ही बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्र हो गए। टांडा पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव निकलवाया गया तो उसकी पहचान अनीशा के रूप में हुई। परिवारीजनों में इस पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने बुधवार देरशाम तक न तो कोई आरोप लगाया था, और न ही थाने में कोई तहरीर दी। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र यादव ने बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में सही स्थिति सामने आएगी।