फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The blow sent the young son escaped retired military

गुस्से में पागल हुआ बाप, ताबड़तोड़ फायरिंग कर उड़ा दिया इकलौते बेटे का भेजा

Wed, 14 Sep 2016 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
The blow sent the young son escaped retired military
पिता द्वारा मारे गए सुरजीत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां के गांव भवानी नगला में मंगलवार की रात रिटायर्ड फौजी ने अपने इकलौते बेटे का सिर गोलियों से उड़ा दिया। गिरफ्तारी के डर से पिता अभी भी फरार है। बाप-बेटे के बीच झगड़े की वजह काम पर न जाना बताई जा रही है। 
विज्ञापन

भवानीपुर गांव निवासी रिटायर्ड फौजी रामदास का बेटा सुरजीत (32) गैसिंगपुर गैस प्लांट में ट्रक चलाने का काम करता था। पिछले कई दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। इसको लेकर सुरजीत का पिता रामदास से मंगलवार की देर रात विवाद हो गया। पहले सुरजीत ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन चाचा चंद्रमोहन प्रजापति ने किसी तरह उसे बचा लिया। इसके बाद पिता रामदास से फिर सुरजीत की गालीगलौज शुरू होने लगी। रामदास अपनी लाइसेंस बंदूक लेकर घर की छत पर चढ़ गया और ललकारते हुए अपने बेटे को छत पर बुलाया। सुरजीत के आते ही रामदास ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस बीच एक गोली सुरजीत की छाती पर लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी गुस्से में पागल हुए रामदास का जी नहीं भरा और उसने बंदूक की नाल अपने बेटे के सिर पर रखकर फायर कर दिया जिससे सुरजीत के सिर के चीथड़े-चीथड़े उड़ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। सुरजीत की पत्नी सुधा की तहरीर पर रामदास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार हत्यारे पिता की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed