फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sumo fell into a ditch, killing four passengers, nine injured

सूमो के खाई में गिरने से चार यात्रियों की मौत, नौ घायल

Fri, 24 Feb 2017 08:38 PM IST
Updated Fri, 24 Feb 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
Sumo fell into a ditch, killing four passengers, nine injured
खाई में गिरी गाड़ियों से घायलों को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मगरकोट-पागल लिंक रोड पर मलिगाम से रामबन की ओर आ रही एक टाटा सूमो चालक से अनियंत्रित होकर वीरवार की सुबह करीब दस बजे करीब दो सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने जीएमजी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। नौ अन्य घायलों का इलाज जीएमसी में चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मलिगाम से रामबन की ओर आ रही टाटा सूमो (जेके19-1051) जब शालगढ़ी के पास पहुंची तो वह अचानक बेकाबू होकर खाई की तरफ जा लुढ़की। सूमो के 200 फुट नीचे खाई में गिरने से चालक मुजम्मिल चोपान, यात्री अब्दुल रसीद व जावेद अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार दस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


खाई से सभी घायलों को निकाल कर पीएचसी उखड़ाल पहुंचाया गया। वहां सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रामबन रेफर किया गया। फिर वहां से सभी को जीएमसी रेफर कर दिया गया। जीएमसी ले जाते समय रास्ते में एक घायल फारूक अहमद की मौत रास्ते में हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी नौ मो. यासीर, जमीला बेगम, मो. रफीक, बसीर अहमद, फारूक अहमद रुनयाल, सहजादा फिरोज, मो. हनीफ, मुस्ताक अहमद और सज्जाद अहमद सभी निवासी मलिकाम को जीएमसी पहुंचाया गया। घटना की जानकारी जैसे-जैसे लोगों मिलती गई, लोग जिला अस्पताल और घटनास्थल की ओर पहुंचते रहे।


विधानसभा के पूर्व स्पीकर का बेटा था फारूक
हादसे के बाद जीएमसी ले जाते समय दम तोड़ने वाला यात्री फारूक वन विभाग का रेंजर था। वह विधानसभा के पूर्व स्पीकर मोलवी अब्दुल रसीद का बेटा था। लिहाजा कई राजनीतिक दलों के पीड़ित परिवार के प्रति नेताओं ने शोक संवेदना भी जताई। घायलों में फारूक की पत्नी जमीला बेगम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed