{"_id":"5a1596744f1c1b8d698bd164","slug":"suicide-bombing-in-nigeria-adamawa-state-kills-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया में मस्जिद में किशोर का आत्मघाती हमला, नमाज पढ़ रहे 50 से ज्यादा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइजीरिया में मस्जिद में किशोर का आत्मघाती हमला, नमाज पढ़ रहे 50 से ज्यादा की मौत
टीम डिजिटल/ नोएडा
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। उत्तर पूर्व स्थित शहर मुबी के अडमावा इलाके की मस्जिद में मंगलवार को एक किशोर ने आत्मघाती हमला किया। बताया जा रहा है कि इसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ओथमान अबुबकर के मुताबिक, हमलावर ने नमाज पढ़ रहे लोगों के बीच खुद को उड़ा लिया। मुबी काउंसिल के चेयरपर्सन अहमद मूसा ने बताया, इस हमले में मरने वालों की संख्या 50 हो गई है और दर्जनों लोग जख्मी हैं। जख्मियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन