{"_id":"58ab2f0c4f1c1b0653b236a3","slug":"students-missing-feared-abducted-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र लापता, अपहरण की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र लापता, अपहरण की आशंका
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
लापता छात्र अभिषेक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते गुरुवार को गांव सढ़रामऊ निवासी छात्र लापता हो गया। वह स्कूल पढ़ने गया था, उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। छात्र के पिता ने अपहरण की आशंका पर दिबियापुर थाने को तहरीर दी। लेकिन दिबियापुर ने कानपुर देहात के मंगलपुर थाने का मामला बता पल्ला झाड़ लिया। कुछ ऐसा ही मंगलपुर थाना पुलिस ने जवाब दिया।
सढ़रामऊ निवासी अभिषेक(15) पुत्र कप्तान सिंह कंचौसी स्थित मां शारदा विद्या मंदिर का छात्र है। 16 फरवरी को वह स्कूल गया था। वह शाम तक घर नही आया तो परिजनों को चिंता हुई। स्कूल से पता चला कि छात्र घर के लिए निकल गया था। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इस पर परिजन दिबियापुर थाने पहुंचे। अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी। मगर दिबियापुर पुलिस ने मंगलपुर थाने का मामला बताकर टरका दिया।
छात्र के पिता कप्तान सिंह मंगलपुर थाने पहुंचे तो वहां दिबियापुर थाने का मामला बता टरका दिया गया। चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि मामला थाना मंगलपुर का है फिर भी मैंने अधिकारियों को अवगत करा दिया है। मंगलपुर थाने के चौकी इंचार्ज बलराम सिंह ने बताया कि छात्र का स्कूल दिबियापुर थाने में है। वह वहीं से गायब हुआ है। दो थाने में फंसे मामले के चलते छात्र के परिजन परेशान हैं।