फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sirsa, nagar palika scam, complainer, case, sirsa

नपा घोटाले का आरोपी पहुंचा शिकायतकर्ता के द्वार, बोला-जितना कर लिया ठीक है, अब आगे पैरवी मत करना

Mon, 25 Jul 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा Updated Mon, 25 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
sirsa, nagar palika scam, complainer, case, sirsa
शिकायतकर्ता - फोटो : buraeau
तत्कालीन सरकार में नगर पालिका में हुआ भ्रष्टाचार मामला उजागर हो चुका है। सरकार की व्यवस्था पर लगे कलंक को खत्म करने के लिए अब नेता शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने लगे हैं। शिकायतकर्ता ने इससे सीएम फ्लाइंग को अवगत करवाया है। साथ में पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कांग्रेस नेता भोला राम शर्मा ने वर्ष 2014 में शिकायत करके नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा अपनी ही पार्टी की सरकार में जोरशोर से उठाया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए जांच कि गई तो सरकार के दस सालों में से महज तीन सालों में ही 38 लाख रुपये से ज्यादा का घोटाला सामने आया।
विज्ञापन


इस हालत को देखते हुए अगर पूरे कार्यालय की जांच हो जाए तो करोड़ों रुपये का झोल सामने आएगा। सीएम फ्लाइंग ने करीब एक साल दो माह तक जांच करने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जिसमें एक एचसीएस अधिकारी समेत 12 लोगों पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ। शिकायतकर्ता भोला राम शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह होते ही आरोपियों के परिजन हमारे घर पर आ धमके। उनके साथ इस घोटाले का मुख्य आरोपी पूर्व पालिका सचिव भी था। जो महेंद्रगढ़ के पार्षद को लेकर पहुंचा था। आरोपियों ने मुझसे कहा कि बच्चों से गलती हो जाती है। अब तुम आगे की कार्रवाई के लिए पैरवी न करना। जिस बात को भोला राम ने नकार दिया। उसके बाद आरोपियों ने एक सभा में अच्छी पैठ रखने वाले नेता को सुलह के लिए आगे किया है। नेता ने मुझे कई बार बुलाया लेकिन मैं नहीं गया। भोला राम ने बताया कि इसके बाद सभा समेत कई लोगों ने मुझसे केस से हटने का दबाव बना रहे हैं। मामले का भंड़ाफोड़ करने वाले भोला राम शर्मा ने इसकी शिकायत जांच अधिकारी गुरमीत सिंह चोटियां से की है।
विज्ञापन


सीएम को पत्र लिखा
चार दिन पहले दर्ज हुए मामले के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। आरोपी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ठेकेदारों की गिरफ्तारी के लिए शिकायतकर्ता ने सीएम मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजकर गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे करके उनसे सरकारी पैसे की रिकवरी करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे शहर की लड़ाई है
यह मेरी अकेले की लड़ाई नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में प्रत्येक शहरवासी ने मेरा साथ दिया है। उनकी हिम्मत की बदौलत मैं शिकायत कर सका। आज घोटाला जगजाहिर हो गया है। कांग्रेस नेता ही दबाव बना रहे हैं।
भोला राम शर्मा, शिकायतकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed