फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Seized 20 thousand water sachets

20 हजार पानी के पाउच किए जब्त

Sat, 03 Nov 2018 11:22 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Seized 20 thousand water sachets
आईटीआई चौराहा स्थित पानी के पाउच के सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
त्योहार के सीजन पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। आईटीआई चौराहे से करीब 20 हजार पानी के पाउच जब्त किए हैं। ये पाउच शिकोहाबाद से लाए गए थे। इसके अलावा टीम ने दुकानों से मिठाई के सैंपल भी भरे हैं।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी एडी पांडेय के नेतृत्व में सचल दल टीम ने कार्रवाई की है।सचल दल ने सबसे पहले आईटीआई चौराहा स्थित मनोज कुमार तोमर की दुकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए करीब दो सौ बोरी पानी के पाउच जब्त किए। एक बोरी में करीब 100 पाउच भरे हैं। इस तरह कार्रवाई में करीब 20 हजार पाउच जब्त किए गए। अभिहित अधिकारी एडी पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बरामद पानी के पाउच अधोमानक होने के संदेह पर जब्त कर लिया गया। नमूने को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेज गए हैं। उन्होंने बताया कि पानी के पाउच की यह बोरियां शिकोहाबाद से छोटा हाथी वाहन में भरकर इटावा बेचने के लिए लाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार सचल दल ने शहर में विजय नगर चौराहा स्थित तीन दुकानों से मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए। अंबरीश की दुकान से बेसन के लड्डू, अनिल कुमार की दुकान से मावा एवं संदीप की दुकान से छेना के नमूने लिए गए।  सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ.मोहर सिंह कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश यादव, प्रदीप कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed