{"_id":"593c47b14f1c1b476d8b4aaa","slug":"robbery-of-1-2-million-from-saraf-on-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के बल पर सराफ से सवा लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे के बल पर सराफ से सवा लाख की लूट
jaunpur
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
सराफ की दूकान में लूट के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : jaunpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। दो बाइकों से पहुंचे चार बदमाशों ने शनिवार दोपहर थानाक्षेत्र के कमला बाजार अंगराह में सराफ की दुकान पर धावा बोल दिया। कारोबारी को असलहे से आतंकित कर 25 हजार की नगदी समेत सवा लाख का माल लूटकर फरार हो गए। कारोबारी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
महराजगंज थाना क्षेत्र के कमलाबाजार अंगराह में राजेश सोनी की सर्राफ की दुकान है। मकान के पिछले हिस्से में उनका आवास भी है। शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास दो बाइकों पर सवार चार बदमाश दुकान पर पहुंचे। एक बदमाश ने पहुंचते ही राजेश सोनी की कनपटी पर असलहा सटा दिया, जबकि दूसरे ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दुकान स्वामी राजेश के अनुसार बदमाश दुकान से एक लाख रुपये से अधिक के आभूषण और काउंटर में रखे 25 हजार रुपये नगद लूट ले गए। लूटपाट करने के बाद बदमाश दुकान का बाहर से शटर बंद कर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद राजेश सोनी ने मोबाइल से 100 नंबर पर सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ बदलापुर समेत महराजगंज, सुजानगंज और बदलापुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ बदलापुर उमाशंकर सिंह ने कहा िक बदमाशों की तलाश में वाहनों की चेकिंग कराई गई थी। शीघ्र खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है।