फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Robbery of 1.2 million from Saraf on force

असलहे के बल पर सराफ से सवा लाख की लूट

Sun, 11 Jun 2017 12:55 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 11 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Robbery of 1.2 million from Saraf on force
सराफ की दूकान में लूट के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : jaunpur
महराजगंज। दो बाइकों से पहुंचे चार बदमाशों ने शनिवार दोपहर थानाक्षेत्र के कमला बाजार अंगराह में सराफ की दुकान पर धावा बोल दिया। कारोबारी को असलहे से आतंकित कर 25 हजार की नगदी समेत सवा लाख का माल लूटकर फरार हो गए। कारोबारी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के कमलाबाजार अंगराह में राजेश सोनी की सर्राफ  की दुकान है। मकान के पिछले हिस्से में उनका आवास भी है। शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास दो बाइकों पर सवार चार बदमाश दुकान पर पहुंचे। एक बदमाश ने पहुंचते ही राजेश सोनी की कनपटी पर असलहा सटा दिया, जबकि दूसरे ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दुकान स्वामी राजेश के अनुसार बदमाश दुकान से एक लाख रुपये से अधिक के आभूषण और काउंटर में रखे 25 हजार रुपये नगद लूट ले गए। लूटपाट करने के बाद बदमाश दुकान का बाहर से शटर बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद राजेश सोनी ने मोबाइल से 100 नंबर पर सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ बदलापुर समेत महराजगंज, सुजानगंज और बदलापुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ बदलापुर उमाशंकर सिंह ने कहा िक बदमाशों की तलाश में वाहनों की चेकिंग कराई गई थी। शीघ्र खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed