फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Robberies frantic panic

ताबड़तोड़ चोरियों से दहशत

Mon, 29 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 29 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Robberies frantic panic
आवास विकास मुहल्ले में एलजी सर्विस सेंटर पर चोरों ने खंगाला।
महीने भर से शुरू हुआ चोरी का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। चोरों ने रविवार की रात आवास विकास मोहल्ले में स्थित एलजी सर्विस सेंटर को खंगाल डाला। पब्लिक में दहशत फैलाने वाले चोरों के इस गिरोह की पुलिस अभी पहचान तक नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के महरीखावां निवासी पवन कुमार मिश्र पुत्र घनश्याम मिश्र का टीवी टावर के पीछे एलजी कंपनी का सर्विस सेंटर है। रविवार को रोज की तरह दुकानदार करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर गया। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने गए तो कुंडी टूटी मिली। कुछ सामान फेंके गए थे। जिसमें दो कंप्यूटर, एक लैपटाप समेत तमाम महंगे सामान चोरी हो गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मगर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। 
विज्ञापन


आंकड़ों को देखें तो भादो लगते ही चोरों की गतिविधियां तेज हो जाती हैं। कुछ घुमंतू जनजातियां पेशेवर हैं,जो बाहरी जिलों से आकर चोरियां करती हैं। पेशेवर चोरों के काम करने के तौर तरीकों को समझने वालों का कहना है कि घुमंतू प्रजाति के चोर पहले इसी तरह से छोटी-छोटी वारदात करके रेकी करते हैं। ताकि बड़ा हाथ मारने की योजना बना सकें। पिछले वर्षों में इस तरह की तमाम घटनाएं सामने आई थीं। बाद में जब चोर पकड़े गए तो बताया कि महीने भर पहले वह रेकी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed