{"_id":"6880ada8dc6a68ed200629a8","slug":"private-school-principal-shoot-himself-in-chandigarh-crime-news-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Crime: स्कूल प्रिंसिपल ने खुद को गोली से उड़ाया, कमरे में बिखरा खून, घर पर ही थी पत्नी और बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh Crime: स्कूल प्रिंसिपल ने खुद को गोली से उड़ाया, कमरे में बिखरा खून, घर पर ही थी पत्नी और बेटी
Wed, 23 Jul 2025 03:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 23 Jul 2025 03:08 PM IST
सार
Chandigarh Crime: चंडीगढ़ में स्कूल प्रिंसिपल ने खुद को गोली मार ली। पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। स्कूल प्रिंसिपल ने जिस समय खुद को शूट किया उस समय घर पर उनकी पत्नी और बेटी भी थी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और कमरे में पड़ी बंदूक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल ने खुद को गोली मार ली। घटना शहर के पॉश एरिया सेक्टर-11 की है। सेक्टर-11 में रहने वाले सेक्टर-33 स्थित टेंडर हार्ट स्कूल के प्रिंसिपल विक्रांत सूरी (60) ने घर पर खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। विक्रांत सूरी ने कमरे के दरवाजे की अंदर से कुंडी लगाकर खुद को गोली मारी। परिजनों ने जाली तोड़कर कुंडी खोली और उन्हें तुरंत पीजीआई पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-11 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, विक्रांत सूरी अपने परिवार के साथ सेक्टर-11 में रहते थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। वहीं घटना की सूचना मिलते डीएसपी उदयपाल, क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सतविंदर सिंह, सीएफएसएल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विक्रांत सूरी अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते थे। घटना के समय बेटी और पत्नी दोनों घर में ही थी। उनकी दूसरी बेटी शादीशुदा है। पुलिस के अनुसार घटना से पहले मृतक ने कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली। जिसके बाद अपने पेट में गोली मार ली। जिस डबल राइफल से खुद को गोली मारी वह उनके पिता की लाइसेंसी बंदूक है।