{"_id":"5a04a1ce4f1c1b8e698ba5ee","slug":"police-in-farrukhabad-looking-for-killer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे की तलाश में पुलिस ने फर्रुखाबाद में दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारे की तलाश में पुलिस ने फर्रुखाबाद में दी दबिश
kannauj
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में पत्नी के सामने हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रात में ही पुलिस की एक टीम ने मुख्य आरोपी शिवरतन उर्फ पप्पू की तलाश में फर्रुखाबाद जनपद के कई क्षेत्रों में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
अधिकारियों का दावा है कि कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर शीघ्र हत्यारे की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी रजनेश बाथम की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी पत्नी विमला देवी के साथ सो रहा था।
हत्यारों ने विमलादेवी का मुंह दबा लिया और उसके सामने ही रजनेश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई राकेश की तहरीर पर पुलिस ने रजनेश के साढ़ू ग्राम चियासर कोतवाली गुरसहायगंज निवासी शिवरतन उर्फ पप्पू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि रात में पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी शिवरतन उर्फ पप्पू फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मौजूद है।
विज्ञापन
कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने पुलिस बल के साथ वहां दबिश दी। वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। उन्होंने बताया कि शिवरतन उर्फ पप्पू के साली गीता देवी के साथ संबंध थे, इसके अलावा उसकी चार बीघा जमीन पर भी उसकी निगाह थी। उसे अंदेशा था कि कहीं गीता देवी को बहला-फुसलाकर रजनेश जमीन न हथिया ले।
इसी लिए उसने रजनेश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। अभी हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद नहीं हुई है।