फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police accused of working pressure

पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप

Thu, 26 Oct 2017 11:47 PM IST
etawah
etawah Updated Thu, 26 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police accused of working pressure
कचहरी में न्याय की गुहार लगाने आए ग्राम सराय दयानत के ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
एएसपी कार्यालय के बाहर पहुंचे ग्राम सराय दयानत के ग्रामीणों ने भाजपाइयों पर सत्ता की हनक में मारपीट का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि भाजपाइयों ने पहले तो मारपीट की और फिर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। सिविल लाइन थाना पुलिस पर भी भाजपाइयों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने एएसपी से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



कचहरी में आए ग्रामीणों ने बताया कि 21 अक्तूबर की शाम गांव में लड़के सड़क किनारे आतिशबाजी चला रहे थे। तभी एक बाइक से कुछ लोग निकले, जिनके ऊपर पटाखे की चिनगारी पड़ गई। इस पर बच्चों से उनका झगड़ा हो गया। बच्चों ने बचने के चक्कर में उनके ऊपर धूल फेंक दी थी। दोनों लोग तब तो वहां से चले गए पर बाद में लगभग पचास लोग गाड़ियों से गांव पहुंचे और लोगों से मारपीट की। वहां झाड़ियों में आग लगा दी और मकानों में तोड़फोड़ की। बाद में ये लोग चले गए। ग्रामीणों ने सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने गांव के रवि राजपूत सहित तीन नामजद व छह सात अज्ञात लोगों पर मारपीट, चेन व नगदी लूटने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया। हम ग्रामीणों ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु प्रार्थनापत्र थाने में दिया लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी। ग्रामीणों का आरोप रहा कि रिपोर्ट दर्ज कराने तथा मारपीट करने वाले भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हैं। सत्ता की हनक में अत्याचार किया जा रहा है और पुलिस उन्हीं के दबाव में काम कर रही है। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से प्रार्थनापत्र लेकर उन्हें आश्वस्त कि या कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर रोहित राजपूत, ओमकार राजपूत, धीरज राजपूत, सुनील राजपूत, राजू राजपूत, आशा देवी, कमला देवी, मिथलेश, सीता, मीरा, ऊषा, गयारानी, कंठश्री, रामबेटी, मीना, पुष्पा, धनदेवी, चंद्रकांती, अनुसुईया, सावित्री, कलावती, पार्वती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed