फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police 12

साथी की हत्या से भड़के सिपाही बगावत पर उतरे

Thu, 06 Apr 2017 01:40 AM IST
साथी की हत्या से भड़के सिपाही बगावत पर उतरे
साथी की हत्या से भड़के सिपाही बगावत पर उतरे Updated Thu, 06 Apr 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
police 12
साथी की हत्या से भड़के सिपाही बगावत पर उतरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिपाही अजय यादव की हत्या से उसके दो साथी भड़क गए। इतने गुस्से में आ गए एक अधिकारी को वारदात के लिए जिम्मेदार ठहराने लगे। बोले, सीओ फतेहाबाद एके सिंह उन पर दबाव बना रहे थे। अपराधी पकड़ने के लिए टारगेट दे रहे थे। वारदात के खुलासे के लिए अल्टीमेटम दिए जा रहे थे। पूरा न होने पर एक्शन की धमकी भी थी। इसी से वे तीनों टेंशन में चल रहे थे। जो भी अपराधी मिल रहा था, उसे पकड़ रहे थे। बदमाशों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करा रहे थे। सीओ के दबाव के चलते कई अपराधियों से दुश्मनी हो गई। यही दुश्मनी अजय यादव की हत्या की वजह बनी है।
विज्ञापन

इन सिपाहियों में एक है रियाज और दूसरा मदन है। दोनों अजय के साथ रहते थे। इनका शमसाबाद थाना में आगरा शहर से तबादला भी उसी के साथ हुआ था। तीनों पहले क्राइम ब्रांच में भी रहे थे। अजय की हत्या से चार घंटे पहले तक उसके साथ थे। उसकी हत्या की खबर सुनते ही आपा खो बैठे। जीजी नर्सिंगहोम में रोते बिलखते समय अफसरों पर उंगली उठाने लगे।
विज्ञापन

मीडियाकर्मियों को देखा तो सीओ फतेहाबाद एके सिंह को निशाने पर ले लिया। दोनों सिपाहियों ने अलग-अलग कहा कि बहुत परेशान चल रहे थे हम। पूरी बात तो बता भी नहीं सकते। सीओ साहब कार्रवाई की धमकी देते थे। उनके टारगेट पूरे करने में लगे रहते थे। अपराधियों से धमकी भी मिल रही थी। इन सबका नतीजा यह हुआ कि हमारा बहादुर सिपाही हमारे बीच से चला गया। उसके बिछड़ने का गम बर्दाश्त नहीं हो रहा। अधिकारियों को इतना दबाव नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देव चौधरी गिरोह पर जताया शक 
आगरा। अजय यादव, रियाज और मदन भी उस पुलिस टीम में शामिल रहे थे जिन्होंने न्यू आगरा में प्रमुख सचिव की बहन के घर पड़ी डकैती का खुलासा किया था। इस मामले में मुरादाबाद का देव चौधरी गिरोह पकड़ा गया था। इस गिरोह के सदस्य तीन महीने पहले कानपुर में भी पकड़े गए हैं। कुछ आगरा जेल में बंद हैं। इन्हें न्यू आगरा थाना से गिरफ्तार किया गया था। रियाज ने बताया कि आगरा जेल से कुछ बदमाश जमानत पर छूटे हैं। बकौल रियाज, उन्हें एक मुखबिर ने उनसे मिलकर सूचना दी थी कि देव चौधरी गैंग उनकी हत्या की साजिश रच रहा है। उसके निशाने पर वह पूरी टीम बताई गई थी जो न्यू आगरा डकैती कांड  के खुलासे में शामिल रही थी। आशंका है कि उसी गिरोह के बदमाश ने हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed