{"_id":"5a2adcd64f1c1bc9678c0b1d","slug":"one-muderer-arrested-in-azeemnagar-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार, दो फरार
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र में खीरा तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अभी दो और आरोपियों की तलाश है, जिसके लिए दबिश दी जा रही है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव में चार दिसंबर को गांव के अमर सिंह को गांव के ही कुछ लोगों ने पीटकर मार डाला था। पुलिस ने मृतक के बेटे अजय की ओर से तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के बेटे की ओर से एसपी से लेकर सीएम दरबार तक में गुहार लगाई जा चुकी थी। इस बीच पुलिस ने इस मामले में नामजद करन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसओ कुलदीप कुमार के मुताबिक करन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन