फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   one killed, seven injured in accident

ट्रक की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

Wed, 06 Jun 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
 one killed, seven injured in accident
एट हाईवे पर क्षतिग्रस्त डीसीएम को हटाती जेसीबी। - फोटो : amar ujala
आटा/एट।हाईवे पर अलग-अलग स्थानों में खड़े ट्रक की टक्कर से एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान घंटों जाम लगा रहा। क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

एट में झांसी-कानपुर हाईवे पर मधुरम रेस्टोरेंट के पास ट्रक खड़ा था। सुबह करीब 11 बजे कानपुर से झांसी माल लादने जा रही डीसीएम ट्रक में घुस गई। हादसा होते ही खड़े ट्रक चालक व परिचालक मौके से भाग निकले। भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। काफी कोशिश के बाद भी चालक के न निकलने पर क्रेन बुलाई गई। इसके बाद डीसीएम की बाडी काटकर यूपी-100 के प्रभारी एहसान उल्ला खां ने लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। चालक बिलग्राम (हरदोई) के डाभा निवासी दिलीप कुमार (31) पुत्र इंद्रपाल बताया जाता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टक्कर के बाद ट्रक और डीसीएम हाईवे पर तिरछे हो गए थे। इससे जाम लगना शुरू हो गया। दोनों ओर बसों व ट्रकों की कतारें लग गई। भीषण गर्मी और उमस के कारण बसों में बैठी सवारियों का भी बुरा हाल हो गया। पुलिस ने क्रेन से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन

उधर, आटा में उरई-कालपी हाईवे के बीच स्थित चमारी नाले के पास बुधवार सुबह चार बजे उरई की ओर से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक व क्लीनर ट्रक में बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने गैस कटर से ट्रक की बाडी कटवाकर दोनों को बाहर निकाला। चालक झांसी के बनगुंवासागर निवासी राहुल पुत्र सुरेश (25) व क्लीनर हर प्रसाद पुत्र भानसिंह (22) हैं। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। दोनों के पैरों से काफी देर तक रक्तस्राव होता रहा। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। दोनों ओर बसों और ट्रकों की कतारें लग गई। करीब एक घंटे बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे किया गया तब जाम खुल सका। आटा पुलिस का कहना है कि खड़े ट्रक के चालक क्लीनर के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed