फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Model livestreamed nudes for man she loved, he blackmails her

न्यूड होकर वीडियो चैट कर रही थी मॉडल, प्रेमी ने सभी सीमाएं लांघ पार कर दी हद

Sat, 21 Sep 2019 02:55 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 21 Sep 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
Model livestreamed nudes for man she loved, he blackmails her

पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की, भरोसा जीता, शादी करने का वादा कर न्यूड तस्वीरें मांगीं। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और न्यूड वीडियो चैट तक होने लगी। इस सब के अंजाम से बेखबर मॉडल नहीं जानती थी कि वह किसी दिन ब्लैमेलिंग का शिकार हो जाएगी। अंतत: मामला पुलिस तक पहुंचा तो चौंकाने वाली सच्चाई खुलकर सामने आ गई।

विज्ञापन


मुंबई की एक 30 साल की मॉडल ने अपने प्रेमी पर उसके न्यूड वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में रहकर मॉडलिंग की दुनिया से जुड़ी युवती और आरोपी शख्स की एक सोशल नेटवर्किंग एप के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध थे, हर रोज दोनों वीडियो चैट पर बात करते थे।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान आरोपी ने मॉडल से न्यूड होकर वीडियो चैट करने की मांग की और युवती ने ऐसा ही किया। सबकुछ ठीक चल रहा था तभी अचानक एक दिन आरोपी शख्स ने युवती से चार लाख रुपये की डिमांड कर दी। यही नहीं आरोपी ने युवती के न्यूड वीडियो चैट वाले वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड भी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूड वीडियो डिलीट करने के लिए मांगे चार लाख
महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके न्यूड वीडियो को रिकॉर्ड किया और उससे चार लाख की मांग कर ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसके कुछ न्यूड वीडियो इंटरनेट पर डाल दिए। अब आरोपी वीडियो डिलीट करने के लिए महिला से चार लाख रुपए मांग रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अरोपी ने शादी करने का वादा कर मांगी न्यूड तस्वीरें 
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसने न्यूड तस्वीरें भेजने को कहा। शुरूआत में युवती ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन आरोपी के दबाव बनाने पर युवती ने अपनी न्यूड फोटो भेज दीं। जिसके बाद उनके बीच न्यूड वीडियो चैट भी होने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed