फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Minor girl sexual assolted due to save life of brother in gorakhpur

यूपी: इसलिए लुट गई आबरु ताकि बच जाए भाई की जान, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 06 Jun 2021 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 06 Jun 2021 04:42 PM IST
सार

खजनी थाने में किशोरी ने बताया कि शादी के झांसे में आकर उसने नहीं किया शारीरिक संबंध का विरोध।

विज्ञापन
Minor girl sexual assolted due to save life of brother in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी थाने में दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया कि सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। भाई ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन ने गर्भवती होने पर अपनी आपबीती उसे बताई। बहन ने बताया कि गांव में ही रिश्तेदारी में आने वाले युवक ने तुम्हें जान से मारने की धमकी देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में उसने कहा कि अगर इस बात की जानकारी हुई तो भाई के साथ तुम्हारी भी हत्या कर दूंगा। 
विज्ञापन


गर्भवती होने पर बहन से उसने यह भी कहा कि तुमसे शादी कर लूंगा लेकिन फिर मुकर गया तो किसी तरह से हिम्मत करके किशोरी ने आपबीती अपने भाई को बताई।

जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी होने के बाद भाई ने गांव में स्थित युवक के रिश्तेदार से इसकी शिकायत की। सोचा कि मिल बैठकर बात बन जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने पीड़ित किशोरी के भाई की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसके बाद परेशान भाई थाने पहुंचा और तहरीर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर तत्काल आदित्य समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य को दुष्कर्म का आरोपी बनाया गया अन्य सभी को मारपीट का आरोपी बनाया गया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed