फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   murder milkman

दूधिये की गला रेत कर हत्या

Sun, 19 Nov 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 19 Nov 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
murder milkman
मनोज कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala

बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के नगला हरी गांव के पास रविवार सुबह साइकिल से दूध लेने जा रहे दूधिये की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग गए। हमलावर उसके पास से दस हजार रुपये नगद व मोबाइल भी लूट ले गए। दूधिये की हत्या की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।  छानबीन के दौरान पुलिस को छुरी व एक तमंचा बरामद हुआ। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत एकत्रित किए। हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


चौबिया थाना क्षेत्र के हिद्दपुरा गांव निवासी शौकीन सिंह का 25 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार दूध का काम करता है। रविवार सुबह छह बजे वह दूध लेने साइकिल से नगला हरी गांव जा रहा था। जैसे ही गांव राजपुर के पास स्थित ऊसर में पहुंचा तभी पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने मनोज को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हमलावरों ने पास ही नाले में खून से सना चाकू साफ किया और उसे थोडी दूर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके अलावा पास ही एक तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया। मनोज की आंखे बाहर की ओर निकली थीं।
विज्ञापन


इससे ऐसा लग रहा कि हमलावरों ने उसे पकड़कर उसकी गरदन पर लाठी रखी और फिर चाकुओं से वार किया। पुलिस ने लाठी को भी बरामद किया है। सन्नाटा होने के कारण लोगों को हत्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलाकर फरार हो गए। जब कुछ लोग उधर से गुजरे तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के काफी देर बाद एसओ चौबिया इंद्र पाल सरोज मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने इस घटना से अपने अधिकारियों को अवगत कराया। सीओ सैफई निर्मल कुुमार बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने आवश्यक सबूत जुटाए। मृतक के पिता शौकीन सिंह ने गांव के ही सर्वेंश कुमार उर्फ गुड्डू, शेष राम व भूरे उर्फ राम बाबू के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ चौबिया इंद्र पाल सरोज ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपी की मौत के बाद से चल रही थी रंजिश
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत  दूधिया मनोज की हत्या पुरानी रंजिश के चलते ही की गई। आरोपी शेष राम के पुत्र बीपी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिवार के लोगों को शक था कि बीपी की हत्या की गई लेकिन पुलिस ने मौका मुआयना के बाद पाया कि मामला दुर्घटना का है। इस कारणसे उसने दुर्घटना होने के कारण मौत होने की रिपोर्ट दी थी।

मनोज हत्याकांड में आरोपी बनाए गए शेष राम का पुत्र बीपी सिंह 29 सितंबर को बाइक से ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन गांव कटैयापुरा के पास बंबा पर उसका शव पड़ा मिला था। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने छानबीन की तो मामला एक्सीडेंट का निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। लेकिन परिजनों को आशंका थी उसके पुत्र की हत्या की गई और उसे दुर्घटना का रूप दे दिया गया। मृतक के पिता शौकीन सिंह ने बताया कि उनका पहले से ही शेषराम से रंजिश चल रही थी। बीपी की मौत होने के बाद वह उस पर हत्या करने का शक व्यक्त कर रहे थे। लेकिन उनका इससे कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने बताया कि इसी रंजिश को लेकर उसके पुत्र की हत्या की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश
 चौबिया थाना क्षेत्र के नगला हरी गांव के पास ऊसर में दूधिया मनोज कुमार की गला रेतकर हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने पहुंचने में काफी देरी की। लोगों ने इस घटना की जानकारी सुबह करीब छह बजे यूपी-100 के अलावा चौबिया थाना पुलिस को दी। काफी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जब लोगों ने दोबारा फोन कर थाना पुलिस को अवगत कराया तब करीब आठ बजे एसओ चौबिया फोर्स के  साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने रोष जताया। बाद में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही अपने अधिकारियों को अवगत कराया। उसके बाद करीब साढे़ नौ बजे सीओ सैफई मौके पर पहुंचे। बाद में उन्होंने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया जिससे मृतक का शव काफी देर तक पड़ा रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed