फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Marie sticks on the head when the tractor was stopped from the farm

खेत से ट्रैक्टर निकालने से रोका तो सिर पर मारी लाठी

Tue, 28 Nov 2017 11:58 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Tue, 28 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
\राठ (ब्यूरो)। कोतवाली के इटायल गांव में खेत से ट्रैक्टर निकाले जाने के विवाद में भतीजे ने चाचा के सिर पर लाठी मार घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भवानीदीन (45) ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने खेत की रखवाली कर रहा था। उसी दौरान उसका भतीजा निर्दोष ट्रैक्टर लेकर आया और खेत में खड़ी गेहूं की फसल को रौंदते हुए ट्रैक्टर निकालने लगा। उसने रोका तो निर्दोष गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उसके सिर पर लाठी मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

-------------

राठ (ब्यूरो)। कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी अनीता पाटकार पत्नी वीरेंद्र ने बताया कि सुबह वह आंगनबाड़ी की ड्यूटी करने के लिए जा रही थी। रास्ते में केशव प्रसाद राजपूत का पालतू कुत्ता आया और उसके बाएं पैर में काट लिया। जब उसने कुत्ता मालिक से कहा तो कहने लगा कि वह इलाज नहीं कराएगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन

-------------

बाइक से गिरकर तीन घायल
राठ (ब्यूरो)। सोमवार की शाम क्षेत्र के तीन स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग बाइक से गिर घायल हो गए। कोतवाली के सैदपुर गांव निवासी नितिन (24) गिर गया। इसी तरह से नदना गांव निवासी रूपेंद्र त्रिपाठी पुत्र राधेश्याम सोमवार की शाम जलालपुर से सब्जी बेंचकर घर आ रहा था। रास्ते में बाइक से गिरकर घायल हो गया। वहीं, जरिया थाने के करौंदी गांव निवासी सुमन (22) पत्नी कमल बाइक से गिर घायल हो गई। घायलों का सीएचसी ले जाया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed