फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maorang ladda truck khote reflex, death of shopkeeper

मौरंग लदा ट्रक खोखे पर पलटा, दुकानदार की मौत

Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Maorang ladda truck khote reflex, death of shopkeeper
पलटे हुए ट्रक को हटाते लोग। - फोटो : amar ujala
बढ़पुरा के उदी-बाह रोड पर बाहुरी मोड़ के पास बुधवार सुबह मौरंग लदा ट्रक खोखे में पलट गया। हादसे में दुकानदार की मौत हो गई। एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन


क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव निवासी गजेंद्र शर्मा (60) बाहुरी मोड़ के पास अपने घर के बाहर खोखा रखकर पान मसाला बेचते थे। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे तभी उदी की ओर से मौरंग लादकर आ रहा ट्रक उनके खोखे पर पलट गया। ट्रक में दबने से उनकी मौत हो गई। वहीं किसी वाहन के इंतजार में खड़ी बाहुरी वाले निवासी वसुंधरा पुत्री छुन्नी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर एसओ बढ़पुरा सुशील कुमार योगी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने लोगों केे साथ मिलकर गजेंद्र को ट्रक के नीचे से निकाला। घायल युवती को अस्पताल भिजवाया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया जबकि चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed