{"_id":"571677cf4f1c1bcf428b4705","slug":"lovers-committs-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा गांव निवासी प्रेमी युगल ने सोमवार की रात जहर खाकर जान दे दी। दोनों गांव के बाहर स्थित पोखरे पर बेहोश पड़े थे। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घर के लोग आपसी सहमति पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना की क्षेत्र में जोरों की चर्चा है।
गोड़हरा गांव निवासी एक युवक और किशोरी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। जिसकी जानकारी होने पर घर के लोग विरोध करने लगे। बताया जाता है कि सुनीता के घर वाले उसकी शादी तलाश रहे थे। जबकि यह दोनों शादी करना चाहते थे। सोमवार की रात दोनों घर से बाहर निकले और गांव के दक्षिण सिवान में स्थित गाजी पोखरे पर पहुंचे। वहां जहर निगल लिए और बेहोशी हाल में भीटे पर पड़े हुए थे। मंगलवार की सुबह शौच करने के लिए गांव के लोग उस तरफ गए और इन दोनों को देख घर वालों को बताए। परिवार के लोग जितेंद्र और अनिता को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में दोनों की मौत हो गई। इन दोनों के मर जाने पर घर वाले जौनपुर जिले में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिए। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है, ना ही किसी ने बताया है। सिपाहियों के जरिए सत्यतता की जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।