फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   looted

तमंचे के बल पर सराफ से नगदी, जेवरात लूटे

Thu, 02 Jun 2016 11:17 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Thu, 02 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
 looted
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
 मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मार्ग पर नेवादा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे असलहा दिखाकर एक सराफा व्यवसायी से उसका बैग छीन लूट लिए। बैग में जेवरात एवं नगदी रखा हुआ था। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश चिरैयाकोट की तरफ भागने में सफल हो गए। 
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद  गोहना थाना क्षेत्र के करहां निवासी कन्हइया  पुत्र रामु की जहानगंज थाना क्षेत्र के सुहवल बाजार में आभूषण की दुकान है। गुरुवार की शाम वह दुकान बंद कर  वापस करहाँ अपने घर आ रहे थे। वह वह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नेवादा पुलिया के समीप पहुंचा था कि पीछे से आये दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन



दूसरी बाइक से आये दो अन्य बदमाशों ने असलहा सटाकर व्यापारी से  बैग में रखा 35 ग्राम सोने का आभूषण, एक लाख रुपये की चांदी के अलावा 10 हजार नकद, हाथ  की अंगूठी व चेन छीन लिया और चिरैयाकोट की तरफ फरार हो गए। इतना ही नहीं  जाते जाते बदमाशों ने व्यवसायी का एटीएम व मोबाइल भी छीन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed