फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Lawyer sued on public service center

जनसेवा केंद्र संचालक पर मुकदमा दर्ज

Tue, 12 Sep 2017 11:26 PM IST
mau news
mau news Updated Tue, 12 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। बाजार में मौजूद जनसेवा केंद्र संचालक पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने मंगलवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ने बताया कि जनसेवा केंद्र संचालक उसके पुत्र का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर उसे दे दिया। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होने पर जनसेवा केंद्र संचालक दूकान बंदकर फरार हो गया।  
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के जैगवां गांव निवासी बृजेश यादव पुत्र बल्ली मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यालय पर सैदपुर मुहल्ले में जनसेवा केंद्र संचालित करता है। तहसील क्षेत्र के भदवां गांव निवासी और प्रधान सीपी राय ने बीते वर्ष अपने पुत्र अभिषेक का निवास प्रमाण पत्र बृजेश यादव के जनसेवा केंद्र से बनवाए। समय सीमा के अंदर उक्त केंद्र व्यवस्थापक ने अभिषेक का प्रमाण पत्र दे दिया।  इस बीच 11 सितंबर को फोटो कापी कराने के दौरान प्रधान सीपी राय के हाथ से निवास प्रमाण की मूल प्रति कही गिर गई। इस दौरान सीपी राय दूसरे जनसेवा केंद्र पर उक्त नंबर का डुप्लीकेट प्रमाण पत्र जारी कराने गया। इस दौरान पूर्व में जारी प्रमाण पत्र का कोई रिकार्ड नहीं मिला। भुगतभोगी ने जब प्रमाण पत्र जारी करने वाले संचालक बृजेश से संपर्क किया तो वह बहाने बनाने लगा। ग्राम प्रधान ने पूरे मामले की जानकारी एसडीएम और तहसीलदार को देकर जांच कराने की मांग किया। अधिकारियों की जांच में निवास प्रमाण पत्र के फर्जी होने की पुष्टि होने के बाद सीपी राय की तहरीर पर उक्त केंद्र संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर वह केंद्र बंद कर फरार हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed