फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   killed in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

Sun, 23 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 23 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
killed in suspicious circumstances
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासिनी 22 वर्षीय महिला की अबूझ हाल में शुक्रवार की दोपहर बजे मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी को जान से मारने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


मसारी गांव निवासी अलगू यादव ने अपनी पुत्री सुनीता (22) की शादी 10 जून 2016 को देहात कोतवाली क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी अजय कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले सुनीता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। मांग पूरी नहीं करने पर उसे अक्सर मारते पीटते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को फोन पर सुनीता ने बताया कि उससे काफी काम कराया जा रहा है। नहीं करने पर मारा पीटा जा रहा है। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह खेत से बाजरा काटकर आई इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया। जिसके बाद उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि सुनीता की मौत होने के बावजूद ससुराल वालों ने घटना को छिपाए रखा। रात करीब आठ बजे उसके ससुर ने मायके वालों को बताया कि सुनीता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके वालों ने जाकर देखा तो वहां फांसी लगाने जैसा कोई निशान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed