{"_id":"595cbc464f1c1b25588b48c3","slug":"kidnapping-of-elderly-in-illegal-love-relations-three-days-ago-kidnap","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद बुजुर्ग की हत्या, नर्सरी में फेंकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद बुजुर्ग की हत्या, नर्सरी में फेंकी लाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 05 Jul 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले अपहृत हुए बुजुर्ग का शव आज सूनसान इलाके में मिला। उसकी हत्या कर लाश को यहां डाला गया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
हत्या की वारदात राजस्थान के राजसमंद जिले के आमेट थाना क्षेत्र की है। जहां मुरड़ा नर्सरी में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कपासन, चित्तौडगढ़ निवासी 60 वर्षीय मोहनलाल पूर्बिया के रूप में हुई। तीन दिन पहले कपासन थाने में मोहनलाल के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले में कॉल डिटेल के आधार पर एक महिला समेत दो जनों को हिरासत में ले रखा है। प्रथमदृश्टया सामने आया कि मृतक मोहनलाल भोपाल सागर गांव में एक हॉस्पिटल में चपरासी था। उसे आरोपी महिला ने फोन कर बुलाया और इसके बाद नर्सरी में लाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।