{"_id":"5766203d4f1c1bdd5a11b786","slug":"jal-sansthan-assistant-engineer-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 जून को सहायक अभियंता निकले थे दफ्तर, वापस नहीं लौटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 जून को सहायक अभियंता निकले थे दफ्तर, वापस नहीं लौटे
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
Missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान के सहायक अभियंता मोटर साइकिल समेत रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। चौथे दिन शनिवार को भाई ने डालनवाला कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। सहायक अभियंता का मोबाइल घर से मिल गया है। उनकी पत्नी कुछ दिन पहले मथुरा गई हुई हैं।
विज्ञापन
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के राजपुर रोड निवासी अभिषेक वर्मा जल संस्थान में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं। 14 जून को वह रोजमर्रा की तरह घर से मोटर साइकिल से ड्यूटी गए थे। उस दिन वह न तो ऑफिस पहुंचे और न ही वापस घर आए। पत्नी के मथुरा जाने के कारण उनके गायब होने का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
लगातार ड्यूटी पर नहीं आने पर विभागीय कर्मचारियों ने उनके बड़े भाई आशुतोष वर्मा से संपर्क किया। घर पर भाई के नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी ली। जहां से कई दिन से उनके नजर नहीं आने की बात सामने आई।
विज्ञापन
आशुतोष ने डालनवाला कोतवाली पहुंचकर सहायक अभियंता की गुमशुदगी दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल जांच पड़ताल कराई जा रही है।
Published By: Nirmala Suyal