फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Grocery shopper only son killed

परचून दूकानदार के इकलौते बेटे की हत्या

Fri, 18 Mar 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 18 Mar 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Grocery shopper only son killed
हत्‍या - फोटो : gettyimages
 कैंट थाना क्षेत्र के सोएपुर स्थित न्यू लोको कॉलोनी में बुधवार की देर रात परचून दूकानदार मनोज झा के इकलौते बेटे केशव झा (19) की हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उसका शव घर के सामने फेंका मिला। परिवारवालों का कहना है कि केशव बुधवार की शाम को घर से निकला था, फिर नहीं लौटा। हत्या किसने और क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात कातिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


 
न्यू लोको कॉलोनी स्थित घर में ही मनोज झा की परचून की दूकान है। उनका इकलौता बेटा केशव हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद से उनके धंधे में हाथ बंटाता था। बुधवार की शाम वह किसी काम से घर से निकला। फिर रात भर परिवार के लोग इंतजार करते रह गए और वह घर नहीं लौटा। उसके पास मोबाइल भी नहीं था। सुबह करीब छह बजे पड़ोस के लोगों ने केशव की लाश उसके घर के गेट के पास पड़ी देखी। उसके सिर पर चोट का निशान था।
विज्ञापन


सूचना के बाद मनोज भी बाहर निकले। बेटे का शव देख बिलख पड़े। कुछ ही देर में कॉलोनी के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।  यहां से करीब पचास मीटर की दूरी पर जूट का एक बोरा भी पड़ा मिला, जिस पर खून के धब्बे थे। आशंका जताई जा रही थी कि केशव की हत्या करने के बाद कातिलों ने बोरे में भरकर शव यहां तक लाया होगा।  हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में केशव के पिता मनोज कुछ नहीं बता सके। उनका कहना था कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मौके पर जांच के लिए सीओ कैंट राजकुमार यादव पहुंचे। सीओ कैंट का कहना था कि शव गेट के पास पड़ा था। आशंका है कि केशव छत से गिरा हो और उसकी मौत हो गई हो। वह नशे का भी लती था। उसका चप्पल घर से मिला है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed