फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   four killed in accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई एसयूवी, चार की मौत

Thu, 09 Mar 2017 11:34 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 09 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
 four killed in accident
कुठाड़ से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित श्यामाघाट के पास भलोरी गांव में कार के खाई में गिरने से दादा और पोते की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर से गोंडा लौट रही बारातियों की एसयूवी अचानक असंतुलित होकर बांस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार तीन लोग और ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के कुर्की गांव के पास बुधवार रात लगभग एक बजे हुई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।  मंगलवार को जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र स्थित परास गांव निवासी संतोष सिंह के घर से बारात अंबेडकरनगर के श्रवण क्षेत्र गई थी।
विज्ञापन


द्वार पूजा संपन्न होने के बाद भोजन कर गांव के बाराती एक एसयूवी से वापस गोंडा आ रहे थे। अंबेडकरनगर-फैजाबाद राजमार्ग पर जैसी ही बारातियों को ले जा रही एसयूवी महराजगंज थानाक्षेत्र में पूरा बाजार के समीप कुर्की गांव के पास पहुंची, अचानक आगे चल रही बांस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर बचाने में अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसयूवी चालक ने दुर्घटना बचाने की कोशिश में स्टेयरिंग मोड़ी तो एसयूवी वाहन तिरछी हुई और एसयूवी का बायां हिस्सा ट्रॉली पर लदे बांसों में जा टकराया। अचानक हुई इस जोरदार टक्कर से एसयूवी वाहन का बायां हिस्सा दब गया और ट्रॉली पर लदा बांस एसयूवी के खिड़की का शीशा तोड़ते हुए भीतर घुस गया।

चीख-पुकार पर आस-पास के लोग दौड़े और पुलिस को बुला लिया। एसयूवी का चालक  सकुशल बच गया लेकिन एसयूवी वाहन सवार उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र स्थित परास गांव निवासी शंकर सिंह (35) , सतीश प्रसाद सिंह (60) व ट्रैक्टर सवार बांस लादने गये मजदूर महराजगंज थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी शिव पूजन मांझी (20) की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने मशक्कत कर एसयूवी सवार लोगों को बाहर निकाला और गंभीर रूप घायल (45) वर्षीय बबलू सिंह निवासी परास थाना उमरी बेगमगंज जिला गोंडा तथा उन्हीं के गांव के (47) वर्षीय घनश्याम सिंह पुत्र तेज प्रताप व रवि सिंह पुत्र संत कुमार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बबलू सिंह को हालत गंभीर होने के चलते लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घायल घनश्याम सिंह व रवि सिंह को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली व एसयूवी का चालक गायब है।


गुरुवार को महराजगंज थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि बारात से लौट कर गोंडा जा रही एसयूवी पीछे से बांस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराई है। दुर्घटना में चार की मौत हुई है, जबकि दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed