फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Flat the tractor trolley on throwing down

भीट गिराने पर बवाल, ट्रैक्टर ट्राली फूंकी

Sat, 23 Dec 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Flat the tractor trolley on throwing down
धू-धू कर जलती थाने के पीछे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : अमर उजाला

हथगाम (फतेहपुर)। नगर पंचायत के वार्ड तीन में भीटनुमा चबूतरा ढहाने पर शुक्रवार को शिवसेना और रामदल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और थाने के पीछे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी। बवाल की जानकारी मिलने पर खागा एसडीएम अमित भट्ट और थरियांव सीओ एसपी मलिक पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक हिंदू संगठन के नेता आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। अल्ताफ के गांव से हट जाने पर उनका पक्ष इस मामले में पुलिस को नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम चार बजे डिघवारा मोहल्ले  के अल्ताफ अपनी जमीन बराबर करा रहे थे। इसकी चपेट में भीटनुमा चबूतरा भी आ गया। इस मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को हुई तो वे चबूतरे को पुराना शिव मंदिर बताकर विरोध पर उतर आए। शिवसेना के गुलाब सिंह और रामदल के आगेंद्र साहू के साथ कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ हो-हल्ला शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। भीड़ में से ही किसी ने ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी। इस पर ट्राली धू-धू कर जल उठी। ट्राली जहूर की है। जहूर थाने के सामने मकान बनवा रहे थे। उन्होंने थाने के पीछे रहने वाले रिश्तेदार अनीस की जमीन पर सुरक्षा की दृष्टि से ट्राली खड़ी थी। हिंदू नेताओं का कहना है कि जिस चबूतरे को गिराया गया है, उस पर हमारा मंदिर है। जो बरसात में गिर गया था। चबूतरे पर ट्रैक्टर चलवा कर आस्था पर प्रहार किया गया है। कार्यवाहक थानेदार अमित पांडेय का कहना है कि हंगामा कर रहे पक्ष को समझाने की कोशिश चल रही है। तनाव के मद्देनजर फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ताफ कौन होते हैं जोतने वाले
फतेहपुर। जिस वक्त रामदल और शिवसेना के कार्यकर्ता डिघवारा के भीटनुमा चबूतरा गिराने के प्रकरण की छानबीन कर रहे थे, उसी समय मऊपारा मोहल्ले के मोहम्मद अनीस आ गए। अनीस ने यह कहकर मामले में नया मोड़ ला दिया कि जिस जमीन को जोता गया है, वह उनकी पुश्तैनी जमीन है। इसमें कई साझेदार हैं। ऐसे में अल्ताफ कौन होते हैं, उनकी जमीन को जोतने वाले।


आज होगी नापजोख
हथगाम। थाने के सामने भीटनुमा जमीन की पैमाइश शनिवार को होगी। हिन्दूवादी संगठनों ने एसडीएम से जमीन की नापजोख कराने की मांग की थी। लेखपालों को भी बुला लिया गया था लेकिन अंधेरा हो जाने की वजह से इसे टाल दिया गया। एसडीएम ने बताया कि मामला शांत हो चुका है। जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। गलत करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, दुर्गा वाहिनी की अनुराधा गुप्ता ने कहा है कि अगर पुलिस व प्रशासन गंभीरता से काम नहंी लेता है तो विरोध दर्ज कराया जाएगा। थाने के सामने मंदिर की जमीन को नुकसान पहुंचाया जाता है तो पुलिस को पता हो हल्ला के बाद चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed