{"_id":"587526dc4f1c1be165ba9a8d","slug":"firing-in-a-gatherin-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में चली गोली, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में चली गोली, एक घायल
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी जैंत क्षेत्र के अंतर्गत चौमुंहा में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुई पंचायत में गोली चल गई। एक व्यक्ति हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। मामले में पुलिस को शिकायत नहीं की गई है।
मंगलवार को चौमुंहा कस्बे के जुझार मोहल्ले की चौपाल पर दोपहर दो बजे दो पक्षों में रुपयों के लेन-देन को लेकर पंचायत चल रही थी। पंचायत में ही दोनों पक्षों में फिर झगड़ा हो गया। एक पक्ष से फायर कर दिया गया।
गोली कस्बा निवासी प्रहलाद सिंह के हाथ में लगी। इससे अफरातफरी मच गई। उपस्थित लोगों में भगदड़ मच गई। देर शाम दोनों पक्षों में राजीनामा की बात चल रही थी। चौकी प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। हां घटना संज्ञान में आई है। यदि कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। पंचायत में गोली चलने की घटना कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।