फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Farmer's death due to hiatus line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

Wed, 07 Nov 2018 06:44 PM IST
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत Updated Wed, 07 Nov 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to hiatus line
बिल्हौर कटरा हाइवे पर जाम लगाने के लिए डाले गए ह्यूम पाइप हटाते पुलिस कर्मी। - फोटो : amarujala
मल्लावां। उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ककरियापुरवा मजरा लहरेपुर निवासी अधेड़ किसान की हरदोई और उन्नाव की सीमा पर स्थित एक खेत में काम करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन मामला उन्नाव जनपद की बांगरमऊ कोतवाली और हरदोई जनपद की मल्लावां कोतवाली की सीमा के बीच फंस गया। कई घंटे बाद भी शव न उठवाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बिल्हौर-कटरा हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद एसपी के निर्देश पर मल्लावां कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

ककरियापुरवा मजरा लहरेपुर निवासी नन्हें राजपूत (55) पुत्र कालीचरन का खेत हरदोई उन्नाव जनपद की सीमा पर ग्राम सुल्तानपुर में है। बुधवार को वह खेत में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर नन्हें की झुलसकर मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचा ओर परिजन उसे तलाशते हुए खेत पहुंच गए। शव पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बांगरमऊ और मल्लावां कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मल्लावां कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घटना स्थल बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में होने की बात कही और बांगरमऊ कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। दोपहर में लगभग दो बजे तक भी जब शव नहीं उठा तो ग्रामीणों और परिजनों ने बिल्हौर कटरा हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर फिर से मल्लावां कोतवाली पुलिस पहुंच गई और इसी दौरान बांगरमऊ पुलिस भी पहुंची। एसपी हरदोई आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर मल्लावां पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed