फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Elderly murdered for Rs 500 in Sonipat of Haryana

सोनीपत: शराब के लिए बुजुर्ग से उधार मांगे 500 रुपये, नहीं दिए तो डंडे से पीटकर कर दी हत्या

Thu, 13 Jan 2022 12:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 12:01 AM IST
सार

सोनीपत के कबीरपुर में बुजुर्ग की 9 चोट मारकर हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। हत्या 500 रुपये के लिए हुई थी। प्लॉट में बने कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिला था। आरोपी शराब लेकर आने के लिए बुजुर्ग से रुपये मांग रहा था। इसपर कहासुनी हो गई तो उसने बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा व बुजुर्ग का मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन
Elderly murdered for Rs 500 in Sonipat of Haryana
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत शहर के कबीरपुर में सिर्फ 500 रुपये के लिए कमरे के अंदर बुजुर्ग की नौ चोट मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से बिहार के जिला सारण के गांव पतराही कलां कबीरपुर का रहने वाला बरकत अली है और उसने हत्या करना भी कबूल लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा व बुजुर्ग का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


कबीरपुर निवासी चांदराम (60) शनिवार शाम भोजन के बाद घर के पास प्लॉट में बने कमरे सो रहे थे। रविवार सुबह जब उनकी पुत्रवधू सुशीला उन्हें चाय देने गई थी तो वह चारपाई से नीचे पड़े मिले। सुशीला ने तुरंत पति मनजीत को बताया। मनजीत ने मौके पर जाकर देखा था तो चांदराम की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह शव को घर लेकर आ रहा था कि उसने देखा पिता के सिर, नाक व अन्य हिस्सों पर चोट लगी है। इस पर मंनजीत ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में बुजुर्ग की चोट मारकर हत्या किए जाने का पता लगा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक के परिजनों ने शक जताया था कि उनके पिता के पास अक्सर बरकत अली आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल लिया। आरोपी ने बताया है कि उसने घटना की रात शराब पी थी। बाद में और शराब लेकर आने के लिए बुजुर्ग चांदराम से 500 रुपये उधार मांगे थे। बुजुर्ग ने पैसे नहीं दिए तो उनसे कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उसने डंडे से हमला कर हत्या कर दी। बाद में वह चांदराम का मोबाइल भी लेकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा व बुजुर्ग का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। 

अक्सर रात को बुजुर्ग के पास आता था बरकत अली 

पुलिस के मुताबिक मृतक के बेटे मनजीत ने पुलिस के सामने शक जताया कि बरकत अली उसके पिता के साथ अक्सर आकर बैठता था। पिता की मौत के बाद वह दिखाई नहीं दिया है। इस पर पुलिस ने शक पर उसे गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ पर अपना जुर्म कबूल लिया।

बुजुर्ग की हत्या के मामले में परिजनों ने बरकत अली पर शक जताया था। जिस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना कुबूल कर लिया। आरोपी ने 500 रुपये उधार नहीं देने पर हमला करने की बात कही है। उससे हत्या में प्रयुक्त डंडा व बुजुर्ग का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। -इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed