{"_id":"59f61cbf4f1c1bf4688b80ef","slug":"dunker-killed-three-youths-looking-for-gimmicks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौटंकी देख रहे तीन युवकों को डंपर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौटंकी देख रहे तीन युवकों को डंपर ने रौंदा, मौत
kannauj
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में रोते बिलखते मृतक सुभाष के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। कस्बे के लोहियानगर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर के सामने शनिवार की रात नौटंकी को देख रहे घासीपुरवा गांव के तीन युवकों को एक डंपर ने रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक युवक ने कानपुर जाते समय दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। नौटंकी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर एसडीएम शालिनी प्रभाकर, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम तिर्वा कोतवाल अमर पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित गांव के लोगों ने सड़क पर शव रखकर तिर्वा-बेला मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक चले जाम के बाद एसडीएम व सीओ के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम को खत्म कर दिया।
तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तिर्वा कोतवाली में मृतक के भाई ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कुछ दूरी पर खड़े डंपर को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
नगर पंचायत के चल रहे चुनाव को लेकर लोहिया नगर वार्ड के एक सभासद प्रत्याशी ने अपने समर्थकों को लुभाने के लिए नौटंकी का आयोजन किया था। नौटंकी देखने के लिए तिर्वा कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर घासीपुरवा गांव के सुभाष चंद्र यादव (35) गांव के ही विष्णु पाल यादव (38) व अवधेश (35) के साथ एक ही बाइक से नौटंकी देखने आए थे। रोड के किनारे बाइक खड़ी कर तीनों युवक नौटंकी देखने लगे। इसी दौरान कन्नौज की ओर से आ रहे एक डंपर ने सड़क किनारे खड़े तीनों युवकों को रौंद दिया।
सुभाष चंद्र व अवधेश ने दम तोड़ दिया। जबकि विष्णु पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां हालत चिंताजनक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर जाते समय मंधना कस्बे के निकट उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को तिर्वा ले आए। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ, कोतवाल, तहसीलदार मौके पर पहुंच गए।
अफसरों को देखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण डंपर चालक को पकड़ने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस ने डंपर की तलाश शुरू की। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बेला रोड पर बाबा होटल के निकट पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया। तिर्वा कोतवाली में मृतक अवधेश के भाई सुरेश चंद्र ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि दुर्घटना में मृत परिवारों को किसान बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने कहा कि मामला बेहद दुखद है। सभासद प्रत्याशी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।