फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Debt Merchants Poisoning suicides

कर्ज में डूबे प्रापर्टी कारोबारी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Thu, 08 Jun 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Thu, 08 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Debt Merchants Poisoning suicides
आत्महत्या - फोटो : demo pic

विज्ञापन

पटेल नगर-3 निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक कारोबार में घाटे और कर्ज के चलते परेशान था।

पटेल नगर-3 निवासी रविंद्र सिंह यहां पिता गुरवचन सिंह, पत्नी और तीन माह की बेटी के साथ रहते थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने कमरे में अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पत्नी ने मुंह से झाग निकलते देखा तो शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात करीब साढ़े बारह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि रविंद्र को पिछले दिनों प्रापर्टी के बिजनेस में काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते उन पर काफी कर्ज भी हो गया था। शुरुआती जांच में मामला कर्ज के चलते सुसाइड का लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद रविंद्र की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने रोते हुए कहा कि अब उनकी तीन माह की बेटी को कौन संभालेगा। बेटे की मौत से पिता गुरवचन सिंह भी सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed