{"_id":"5730d1d84f1c1b652f919ad1","slug":"crusher-kidnapped-businessman-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेशर व्यवसायी का अपहरण कर गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रेशर व्यवसायी का अपहरण कर गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 09 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गोली से घायल क्रेसर व्यवसायी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। क्रेशर व्यवसायी का अपहरण कर हमलावरों ने उसे गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग बताया गया है। कबरई (महोबा) निवासी मोनू सिंह (19) पुत्र राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह गिट्टी सप्लाई का काम करता है। रविवार की रात वह बाइक पर पहरा गांव स्थित क्रेशर गया था।
विज्ञापन
रास्ते में बोलेरो सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और घसीट कर बोलेरो में डाल लिया। इनमें एक उसकी बाइक लेकर चला गया। बोलेरो सवार दोनों उसे बांदा की ओर लाए और देहात कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव बाईपास के पास उतार कर पिटाई के बाद गोली मार दी और वहीं छोड़कर भाग निकले। गोली उसकी जांघ में लगी है। होश आने पर उसने गांव वालों को आवाज लगाई। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल के पिता राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। मोनू का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। उसने मंदिर में शादी भी कर ली थी। आरोप लगाया कि दोनों हमलावर अतर्रा के रहने वाले हैं। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पाठक का कहना है कि घायल अस्पताल में भर्ती है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन