फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   CourtMeet with mastermind wife

मास्टरमाइंड पत्नी के साथ कोर्ट में तलब

Mon, 11 Dec 2017 02:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 11 Dec 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में प्रज्ञा एजूकेशन ग्रुप के नाम से कोचिंग चलाकर एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर देशभर के लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी मास्टर माइंड डॉ. एके श्रीवास्तव और उनकी पत्नी को कोर्ट ने 19 दिसंबर को तलब किया है। दंपति को लखनऊ की जेल के अदालत में रिमांड पर लाया जाएगा। डॉ. श्रीवास्तव ने अपने परिवार के साथ मिलकर कुल 38 लोगों के ठगी की है। हाल ही मैं हाफिजगंज के आठ लोगों के नाम और शामिल हुए हैं।  
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरा नगर शिवाजी पुरम में आलीशान ऑफिस बनाकर मैनेजमेंट कोटे से एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाला डॉ. श्रीवास्तव फरीदाबाद (हरियाणा) में दो साल बाद 13 जून 2017 पत्नी सरोज श्रीवास्तव के साथ गिरफ्तार हुआ था। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके लाई थी। जून 2015 तक डॉ. श्रीवास्तव ने बरेली मंडल के 14 लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। इस सूची में अब हाफिजगंज के आठ लोगों के नाम और आए हैं। पीड़ितों में थाना इज्जतनगर इलाके के सैदपुर हॉकिंस की अंबिका आवास कालोनी केरहने वाले विवेक मोहन सिंह, बहादुर पुर शाही के अरविंद कुमार शर्मा ने ठगी के इस मास्टर माइंड के खिलाफ आवाज उठाई थी। विवेक मोहन सिंह की तरह से मामले में इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज है। विवेचक चमन गिरि ने बताया कि डॉ. श्रीवास्तव और उनकी पत्नी के खिलाफ ठगी के काफी सुबूत मिले हैं। वह दंपति के खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उसके बेटे और बेटी के खिलाफ विवेचना जारी रहेगी।
विज्ञापन


डीजीपी के मिलकर ईडी को केस सौंपने की मांग
ठगी के शिकार विवेक मोहन सिंह और अरविंद शर्मा ने डीपीजी के मुलाकात करके यह मामला ईडी को सौंपने की मांग की है, ताकि डॉ. एके श्रीवास्तव की संपत्ति कुर्क होने के बाद पीड़ितों को उनकी रकम वापस मिल जाए।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed