{"_id":"59c79ce54f1c1bff6c8b4d52","slug":"case-registered-against-bjp-female-leader-in-love-jihad-video-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला भाजपा नेत्री ने युवती को प्यार करने पर लगाए थे चांटे, अंजाम भी देखिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला भाजपा नेत्री ने युवती को प्यार करने पर लगाए थे चांटे, अंजाम भी देखिए
amarujala.com- presented by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 24 Sep 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल के पकड़े जाने के बाद युवती को चांटा मारते हुए जिस महिला भाजपा नेता का वीडियो वायरल हो गया था, अब उन्हें अंजाम भी भुगतना होगा।
युवती को चांटा मारने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय के खिलाफ युवती के पिता ने थाना गांधी पार्क में मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी ओर संगीता वार्ष्णेय का कहना है कि हिंदू समाज की बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए वे इस तरह के कदम उठाती रहेंगी।

क्या था पूरा मामला?
कुछ दिन पहले अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल को स्थानीय इंटर कॉलेज से भाजपा नेता संगीता वार्ष्णेय ने पकड़ लिया था। दोनों को थाने लाया गया। यहां पर भाजपा नेत्री ने युवती को समझाने के दौरान ही उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी थी। इस घटनाक्रम का वीडियो भी किसी ने बना लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।
दूसरी ओर आरोपी भाजपा नेत्री संगीता वार्ष्णेय का कहना है कि हिंदू समाज की बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए वे इस तरह के कदम उठाती रहेंगी। घटना के बाद से ही वो लगातार युवतियों की इज्जत की रक्षा का हवाला देते हुए अपने द्वारा किए गए व्यवहार को उचित ठहराती रहीं थी।

भाजपा नेत्री ने भी लगाए आरोप
अब मामले में आरोपी बनाई गई संगीता वार्ष्णेय कहना है कि जिस वक्त युवक और युवती को थाने ले जाया गया था, वहां पर युवती के पिता उनसे कह रहे थे कि आप सख्ती से समझाएं। लेकिन अब परिवार के सुर बदल रहे हैं।
अगर अपने बच्चों के प्रति परवरिश का उनका यही रवैया है तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह हिंदू बेटियों की आबरू की रक्षा के लिए अगर फिर से ऐसा करना पड़ा तो करने से नहीं हिचकिचाएंगी।
अगर अपने बच्चों के प्रति परवरिश का उनका यही रवैया है तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह हिंदू बेटियों की आबरू की रक्षा के लिए अगर फिर से ऐसा करना पड़ा तो करने से नहीं हिचकिचाएंगी।