{"_id":"5c096adcbdec224169397867","slug":"case-against-four-in-sadhvi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्रकरण : पंकज समेत चार पर अब हत्या की धाराएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साध्वी प्रकरण : पंकज समेत चार पर अब हत्या की धाराएं
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से झुलसी साध्वी कोयल गिरि की मौत के बाद आरोपियों पंकज गुप्ता और उसके तीन भाइयों पर जानलेवा हमले की दर्ज रिपोर्ट को अब हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। वहीं साध्वी के परिजनों का कहना है कि यदि दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि कोयल गिरि की मौत के पहले जानलेवा हमले में दर्ज की गई रिपोर्ट में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। उन्होंने साध्वी के परिजनों को भरोसा दिया कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष हो रही है। पुलिस किसी के दबाव में नहीं है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट में आरोपी बनाए गए पंकज गुप्ता के पिता राम निवास गुप्ता व उनके ताऊ भगवान दास गुप्ता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है लेकिन बैनामे के समय दोनों मौजूद थे। वहीं कोयल गिरि के भतीजे अमित राजपूत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दो दिन का समय दिया गया है। यदि शुक्रवार तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो शनिवार को थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
अशोक के बयान लेने टीम प्रयागराज गई
साध्वी की अंत्येष्टि से पहले अशोक गुप्ता और उनके परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में दर्ज की गई रिपोर्ट की विवेचना के लिए एक टीम एसआई राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रयागराज में अशोक गुप्ता से जानकारी करने और बयान दर्ज करने भेजी गई है। अशोक गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने पंकज गुप्ता आदि को फर्जी तरह से विवादित भूखंड का बैनामा कर दिया।