{"_id":"5a525e704f1c1baa268b82cc","slug":"btech-student-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो , इटावा
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी बीटेक के छात्र ने रविवार को घर में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक छात्र कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मोहल्ला राम नगर निवासी ओम प्रकाश का 21 वर्षीय बेटा सौरभ कानपुर के अपोलो कालेज में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह करीब 15 दिन पहले ही कालेज से घर आया था। रविवार की दोपहर को करीब दो बजे उसने खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। कमरे में ही उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
जब वह काफी देर तक बाहर नही निकला तो परिजनों ंको चिंता हुई। परिजनों ने जाकर देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिएभेज दिया। एसओ फ्रेंड्स कालोनी भोलू सिंह भाटी ने बताया कि छात्र बीटेक तीसरे वर्ष का छात्र था कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मानसिक परेशानी के कारण उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।