{"_id":"56f190d24f1c1bc401f14d29","slug":"bike-riders-couple-miscreants-looted-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से नगदी लूटी
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकारीपुरवा के पास मंगलवार दोपहर दो बाइक सवार बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट कर 11 हजार रुपये व दो मोबाइल लूट लिए। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सौरिख थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने थाने में निकारीपुरवा निवासी सुमित पुत्र वीरेंद्र, नवीन पुत्र बाबूराम यादव, राहुल पुत्र जयनरायन, संजीव पुत्र लालूराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें बताया कि वह पत्नी के साथ बाइक से मल्हौसी (औरैया ) ससुराल जा रहा था। तिर्वा-बेला मार्ग पर निकारीपुरवा गांव के सामने उनकी बाइक खराब हो गई। वह बाइक ठीक कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार इन लोगों ने उनके साथ मारपीट और जेब में पड़े 11 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए।
सूचना पर उमर्दा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चारों आरोपी शातिर किस्म के हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरों की एक बाइक कुछ दूरी पर मिली है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। जल्द ही बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।