फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Attack on SDM and police

मुटावाई में एसडीएम और पुलिस पर पथराव

Fri, 02 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Attack on SDM and police
ग्रामीणों ने बवाल कर नाला निर्माण के लिए आई टीम लौटाई - फोटो : अमर उजाला
ग्राम  मुटावई में ग्राम सभा की जमीन पर नाला निर्माण कराने गए एसडीएम सुनील कुमार वर्मा एवं पुलिस टीम पर अवैध कब्जा करने वाले दबंगों ने पथराव कर दिया। इसके चलते एसडीएम और पुलिस टीम लौट गई। नाले का काम रोक दिया गया। बाद में आस पास के थानों से पुलिस फोर्स पहुंच जाने पर तीन लोग हिरासत में लिए गए। शुक्रवार को पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम मुटावई में पिछले कई सालों से जलभराव की समस्या थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार एसडीएम से भी की थी। गुरुवार शाम एसडीएम जेसीबी लेकर गांव पहुंचे और नाला खोदवाना शुरू किया। रास्ते में फूल सिंह तथा सुमेर सिंह की झोपड़ी तथा भूसे की छेरी लगी थी। नाला खोदवाने के लिए जेसीबी उसके पास पहुंची तो ग्रामीणों व महिलाओं ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने फूल सिंह, दौजीराम पुत्रगण सुमेर सिंह, कालीचरन पुत्र बालमुकुंद को हिरासत में ले लिया।
एसडीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि टीम पर पथराव करने वाले दो दर्जन लोगों को चिह्नित किया है वहीं तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed