{"_id":"58ede7514f1c1b9f36cf73ca","slug":"assistant-professor-of-ru-trep-by-acb-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"RU के असिस्टेंट प्रोफेसर ने ली रिश्वत, ACB को देख बाथरुम में 40 हजार रुपए फेंके ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
RU के असिस्टेंट प्रोफेसर ने ली रिश्वत, ACB को देख बाथरुम में 40 हजार रुपए फेंके
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Apr 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर ने बुधवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी के संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर महिपाल सिंह यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
रिश्वत की यह रकम एक शोध छात्र से मांगी गई थी। जिससे परेशान छात्र ने एसीबी को शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि आरोपी सहायक प्रोफेसर महिपाल यादव परिवादी छात्र के पीएचडी के गाइड हैं। परिवादी ने एसीबी से यह शिकायत दी थी कि सहायक प्रोफेसर द्वारा मेरी पीएचडी की फैलोशिप के बिल पास करने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर रहे हैं। इनमें प्रोफेसर यादव ने 10 हजार रुपए पहले ही परिवादी छात्र से ले लिए थे।
बुधवार को छात्र जब असिस्टेंट प्रोफेसर महिपाल सिंह यादव के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचा। वहां रिश्वत की 40 हजार रुपए छात्र ने महिपाल सिंह को दी। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी टीम भी सरकारी क्वार्टर में घुस गई। बताया जा रहा है कि इसकी भनक लगते ही असिस्टेंट प्रोफेसर महिपाल सिंह ने रिश्वत की रकम को क्वार्टर में बने बाथरुम में फेंक दिया। लेकिन एसीबी ने महिपाल सिंह के हाथ केमिकल युक्त पानी से धुलवाए तो उनके हाथ से गुलाबी रंग निकल गया। तब एसीबी ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।एसीबी के एडीशनल एसपी नरोत्तम वर्मा ने बताया कि मामले में आरयू के संस्कृत विभाग का चौकीदार भी लिप्त है। जो कि शोध छात्रों से पैसा वसूल कर आगे तक पहुंचाता है। यह चौकीदार संविदा पर कार्यरत है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।