{"_id":"583c800d4f1c1b0e1ede599c","slug":"alert-in-the-district-increased-vigilance-at-the-borders","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अलर्ट जारी, सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में अलर्ट जारी, सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के नाभा जेल से आतंकियों के फरार होने के बाद ऊधमसिंह नगर जिले में देर रात घोषित हाई अलर्ट दूसरे दिन भी जारी रहा। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जनपद की सीमाओं में नाकेबंदी करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर संदिग्धों से गहन पूछताछ की। एसएसपी निर्देश पर एक टीम ने होटलों में भी तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
घटना को लेकर एसएसपी सैंथिल अबुदई ने देर रात ही पुलिस के आला अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा सहित यूपी और नेपाल से सटी सीमाओं में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस की कुछ टीमें रात से सुबह तक होटल, धर्मशालाओं के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करती रही। खुफिया विभाग भी संदिग्धों की सूची जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
एसएसपी के अनुसार अलर्ट को देखते हुए देर रात की गश्तों में भी बढ़ोत्तरी की गई है। इसके साथ ही बीट कांस्टेबलों और चीता मोबाइल को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीपीयू द्वारा भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।