फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   After the reprimand Commissioner of Excise team raided

कमिश्नर की फटकार के बाद आबकारी टीम ने की छापेमारी

Mon, 13 Feb 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 13 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
After the reprimand Commissioner of Excise team raided
Police boarded the accused and recovered alcohol handle. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कमिश्नर की फटकार के बाद जिला आबकारी अधिकारी ने टीम के साथ कच्ची शराब बनाने वालों की धरपकड़ के लिए तीन स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुछ पीने वाले तो कुछ बनाने वाले टीम के हाथ लगे।
विज्ञापन



विधान सभा चुनाव की समीक्षा के लिए कमिश्नर इफ्तेखरुद्दीन ने जिले के अफसरों के साथ बैठक ली। कमिश्नर की फटकार के बाद जिला आबकारी अधिकारी एसके सोनकर ने आबकारी निरीक्षक संजय पांडेय और अन्य निरीक्षकों और पुलिस टीम के साथ शहर के मोहल्ला लकूला में छापा मारा।
विज्ञापन


यहां पर टीम को देखकर कारोबारी अपने घरों से चकमा देकर भाग गए। यहां पर टीम ने भारी मात्रा में जमीन में दबी लहन को निकाल कर नष्ट किया। इसके साथ ही बंद पड़े कूलरों से कच्ची शराब बरामद की। इसके बाद टीम ने रामलीला गड्डा गिहार बस्ती में छापा मारा। यहां पर टीम ने मकान के अंदर से खाली डिब्बों को कब्जे में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छतों से शराब बरामद कर लहन को नष्ट किया गया। टीम ने गंगादरवाजा में छापेमारी की गई। जिला आबकारी अधिकारी एसके सोनकर ने बताया कि 1200 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस छापेमारी में 11 लोग पकड़े गए। इसके साथ ही 28 कुंतल लहन को नष्ट किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed