फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   After kidnapping innocent child's throat slaying

अपहरण के बाद मासूम बालक की गला रेतकर हत्या

Sun, 21 Oct 2018 12:08 AM IST
अपहरण के बाद मासूम बालक की गला रेतकर हत्या
अपहरण के बाद मासूम बालक की गला रेतकर हत्या Updated Sun, 21 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
After kidnapping innocent child's throat slaying
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारे - फोटो : amarujala
जसवंतनगर। पैसे के लालच में अपहरणकर्ताआें ने आठ साल के मासूम बालक को अगवा कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। उसके शव को बोरी में बंद कर नदी में फेंक दिया। 17 अक्तूबर से लापता मासूम का शव थाना इकदिल क्षेत्र के ग्राम पिलखर से शुक्रवार की सुबह बरामद कर लिया गया है। हत्यारों ने 25 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक का पिता की जमीन हाईवे में अधिग्रहित होने से मुआवजा मिला था। जिसकी जानकारी अपहरणकर्ताओं को भी थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 17 अक्तूबर को पिलखर गांव निवासी राजपाल का सबसे छोटा पुत्र शिवांश उर्फ  सोनू (8) घर के बाहर खेल रहा था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की। दूसरे दिन भी उसका पता न चलने पर पिता राजपाल ने 18 अक्तूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा अशोक कुमार त्रिपाठी ने बच्चे की खोजबीन के लिए क्राइम ब्रांच और प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर दी। इसी खोजबीन के बीच अपहरणकर्ताओं ने वादी राजपाल के भाई को फोन, कॉल व मैसेज से बच्चे की फिरौती के लिए 25 लाख रुपये की मांग की गई। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से अपहरणकर्ताओं के बारे में पुलिस ने जानकारी हासिल कर राजपाल के पड़ोसी प्रवीन जाटव पुत्र हम्बीर सिंह निवासी ग्राम नगला लच्छी को धर दबोचा। पूछताछ में दीपक जाटव पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम नगला हीरा सिंह मौजा सिरहौल थाना जसवंतनगर तथा जोगेंद्र सिंह पुत्र बीर सिंह ग्राम राजपुर थाना चौबिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पिता की जमीन हाईवे पर जाने से उन्हें मुआवजा मिला था।  जिसकी जानकारी गांव के लोगों को थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्तों से पूछताछ में उन्होंने कबूला की उन लोगों ने शिवांश उर्फ सोनू को मार दिया है तथा इसका गला काटकर शव बोरे में बंद कर ग्राम लच्छी के समीप नहर में फेंक दिया यह जानकारी मिलते ही पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की टीम खोजबीन में जुट गई। 19 अक्तूबर की सुबह10 बजे पुलिस ने अपहृत सोनू का शव पिलखर नहर थाना इकदिल क्षेत्र में शव को बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed