{"_id":"58c2a35b4f1c1b187bdc78d2","slug":"acb-s-raid-documents-found-in-saras-dairy-parlor-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस डेयरी के पार्लर में एसीबी का छापा, दस्तावेज खंगाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरस डेयरी के पार्लर में एसीबी का छापा, दस्तावेज खंगाले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
acb jaipur
- फोटो : Demo pic
देश में नोटबंदी के दौरान जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित लाखों रुपए की गड़बड़ी की शिकायतों के चलते एसीबी की टीम ने अचानक शुक्रवार को सरस डेयरी के पार्लर में छापा मारा।
एसीबी की टीम को देखकर वहां मौजूद अधिकारी—कर्मचारियों में अफरा—तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एसीबी टीम ने सरस पार्लर में अकाउंट्स व अन्य खरीद—फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला। उनकी पड़ताल की। देर शाम तक यह कार्रवाई जारी थी।
विधानसभा में सत्र के दौरान सदन में कांग्रेस के नेता रमेश मीणा ने जयपुर सरस डेयरी में नोटबंदी के दौरान गड़बड़ी के सवाल को प्रमुखता से उठाया था। तब प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने मामले में कार्रवाई करने और पड़ताल करने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को एसीबी के इस सरस डेयरी में जांच को सदन में उठे मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।