{"_id":"59ff51e04f1c1b72548bafe2","slug":"a-young-man-returning-from-the-market-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
unnao
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के मुलुक गड़ार गांव में युवक की हत्या के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चकलवंशी (उन्नाव)। माखी थानाक्षेत्र में बाजार से घर लौट रहे साइकिल सवार युवक की रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों से खुद को घिरता देख हत्यारोपी बाइक छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित भीड़ ने हत्यारे की बाइक तोड़कर आग लगा दी। सूचना पर एएसपी, सीओ और एसओ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत कराया। सौहार्द बिगड़ते देख पांच थानों की फोर्स और क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) और पीएसी को मौके पर बुलाया गया। तनाव को देखते हुए मृतक और हत्यारोपी के गांव में पुलिस तैनात की गई है
विज्ञापन
।
माखी थानाक्षेत्र के मुलुक गड़ार गांव निवासी रामकरन सिंह उर्फ खुशीराम (42) पुत्र संतराम सिंह रविवार को गांव में ही रहने वाले साथी प्रेम और मतई के साथ रुपऊ गांव की साप्ताहिक बाजार गया था। सब्जी खरीदने के दौरान साथी का पड़ोसी गांव मझखोरिया निवासी सलीम से विवाद हो गया। मारपीट की नौबत देख रामकरन ने मामला शांत कराने का प्रयास किया।
उसने मतई का पक्ष लिया। इस पर सलीम रामकरन से उलझ गया। इनमें धक्का-मुक्की होने लगी। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शाम करीब पांच बजे रामकरन साथियों के साथ साइकिल से घर लौट रहा था।
रास्ते में वह आटा की बोरी लेने के लिए रामकिशन शुक्ला की आटा चक्की पर रुका। आटा लेने के बाद वह चक्की से कुछ दूर पहुंचा, तभी सलीम ने बाइक से रामकरन के पास पहुंचकर तमंचा निकाल लिया। उसने रामकरन के सिर में दो गोली मार दीं।
रामकरन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचने लगे। खुद को घिरते देख सलीम अपनी बाइक छोड़कर खेतों में छिपते-छिपाते भाग निकला। ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया।
आक्रोशित भीड़ ने सलीम की बाइक में आग लगा दी। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ माखी डीपी शुक्ला, सीओ सफीपुर कुंवर बहादुर सिंह पहुंचे। इन्होंने घटना की जांच करने के साथ ही लोगों के बयान दर्ज किए।
दमकल को बुलाकर आग को बुझाया गया। एएसपी अष्टभुजा प्रसाद भी घटनास्थल पहुंचे। इन्होंने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
माखी एसओ डीपी शुक्ला ने बताया कि दोनों में कोई पुरानी रंजिश नहीं है। मामूली विवाद में सलीम ने रामकरन उर्फ खुशीराम की हत्या कर दी। पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
.......................
रंगदारी भी वसूलता है हत्यारोपी
ग्रामीणों का आरोप है कि सलीम दुकानदारों और व्यापारियों से रंगदारी वसूलता है। इसका विरोध करने पर रंगबाजी कायम करने के लिए लोगों से सरेआम मारपीट कर देता है। ग्रामीणों का कहना है कि सलीम ने दो साल पहले भी गांव के बब्लू पासी से मामूली विवाद के बाद गोली मार दी थी।
..........
सरेराह युवक की हत्या से दहशत
बाजार से कुछ दूरी पर सरेराह हुई युवक की हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस की पूछताछ में कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं था। मृतक के साथ रहे दोस्तों ने हत्या करने वाले का नाम बताया, तब पुलिस को जानकारी हुई। हत्या के बाद बाजार जा रहे लोग बिना सब्जी लिए ही लौट गए।
.......................
खेती कर परिवार का करता था भरण पोषण
रामकरन सिंह खेती के सहारे परिवार का भरण-पोषण करता था। रामकरन की पत्नी गायत्री सिंह के अलावा चार बच्चों में विशाल (18), विकास (14) नेहा (12) व निधी (10) हैं।