{"_id":"58cba8934f1c1bb66032d01c","slug":"a-man-commited-sucide-in-jaipur-kardhani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीहर से नहीं आई पत्नी तो युवक ने खुदकुशी की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीहर से नहीं आई पत्नी तो युवक ने खुदकुशी की
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोटवाड़ा के नांगल जैसा बोहरा में अपनी पत्नी के पीहर से वापिस नहीं आने और ससुराल वालों द्वारा लगातार परेशान करने से अवसाद में आकर गुरुवार देर रात को एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगा जान दे दी।
शुक्रवार सुबह परिजनों ने युवक को फंदे से लटकता हुआ देखकर करधनी थाने में सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची। करधनी थाना पुलिस ने युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें ससुराल वालों द्वारा परेशान करने व अपनी पत्नी के पीहर से वापिस नहीं आने को कारण परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है।
पुलिस ने बताया कि नांगर जैसा बोहरा निवासी 26 वर्षीय अजय सैन की करीब एक साल पहले शादी हुई थी। अजय सैलून का काम करता था। शादी के कुछ दिनों बाद ही अजय की पत्नी पीहर चली गई तथा जब अजय वापिस लेने गया तो उसने आने से मना कर दिया। इससे अजय मानसिक अवसाद में आ गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार ससुराल वाले उसे परेशान भी कर रहे थे। दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाने की धमकियां भी दे रहे थे। इससे देर रात अजय ने फांसी लगा जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।